फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस पर मनाया क्रीड़ा पर्व, बांटे फल

Fri, 24 Oct 2025 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस पर चंबा में मनाया क्रीड़ा दिवस। जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। सांसद और हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के मेंटर अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिवस पर जिले में क्रीड़ा पर्व मनाया और मरीजों को अस्पतालों में फल बांटे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से ‘मैं भी अनुराग अभियान’ का भी शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत युवाओं ने राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। साथ ही नशे के खिलाफ भी शपथ ली। एचपीसीए क्रिकेट सब सेंटर हरिपुर और बनीखेत में क्रीड़ा पर्व का भव्य आयोजन हुआ। चमीणू में विशेष नवग्रह पूजा का करवाई। चौगान में हाॅकी और फुटबाल टीम के खिलाड़ियों ने हुनर का प्रदर्शन किया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों और खिलाड़ियों ने आयुर्वेदिक अस्पताल बालू (चंबा) और कुष्ठ रोग अस्पताल सरोल में रोगियों को फल वितरित किए। चडियारा गांव में एक कबड्डी मैच का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें