बनीखेत (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय बनीखेत में 28 नवंबर को पहली बार भव्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उप पुलिस अधीक्षक मयंक शर्मा करेंगे। कार्यक्रम के तहत एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकशी, बैडमिंटन सहित कई प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग श्रेणियों में प्रतियोगिताएं रखी गई हैं, जिससे अधिक से अधिक प्रतिभागियों को भाग लेने का मौका मिल सके। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।