फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रवक्ता संघ ने विस अध्यक्ष के समक्ष उठाईं मांगें

Sat, 15 Apr 2023 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रवक्ता वर्ग को प्रधानाचार्य पदोन्नति के कोटे में संख्या के आधार पर 95:05 प्रतिशत कोटा देने की मांग की है। संघ का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना की अगुवाई में विस अध्यक्ष से मिला। उन्होंने विस अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर और शॉल-टोपी पहनाकर सम्मानित किया। संघ के जिलाध्यक्ष और महासचिव राजेश ठाकुर ने बताया कि प्रवक्ता वर्ग की संख्या 18,500 है और इसके समानांतर फीडिंग कैडर मुख्याध्यापक हैं। इनकी संख्या मात्र 800 है। कहा कि प्रधानाचार्य पदोन्नति कोटा 50:50 बराबर है जो प्रवक्ता वर्ग के साथ सरासर अन्याय है। इसको अविलंब संशोधित किया जाए जिससे प्रवक्ता वर्ग का शोषण बंद हो। कहा कि प्रवक्ता पदनाम में से न्यू शब्द हटाया जाए और 2010 से पूर्व की तरह संपूर्ण प्रवक्ता वर्ग को समान पदनाम बहाल किया जाए। कहा कि यूजीसी के मानदंड/योग्यताएं पूरी करने वाले सभी स्कूल प्रवक्ताओं को महाविद्यालय स्तर पर असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति दी जाए। स्कूल प्रबंधन समिति से नियुक्त सभी अध्यापकों को नियमित किए जाए। इसके अलावा प्रवक्ताओं को इनिशियल स्टार्ट पंजाब वेतन आयोग की तर्ज पर देने, जिलास्तर पर विज्ञान सलाहकार का पद सृजित कर प्रवक्ता वर्ग से भरने, प्रवक्ता जो पैरा टीजीटी से पदोन्नत होकर आए हैं उन्हें शीघ्र इनिशियल स्टार्ट वेतनमान और एक वेतन वृद्धि देने, प्रवक्ता वर्ग की वरिष्ठता सूची को अपडेट कर कंफर्मेशन प्रक्रिया को सरल बनाने जैसी मांगें उठाई हैं। जिला संचालन समिति के चेयरमैन शौकत अली, वित्त सचिव संजीव ठाकुर, राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य ज्ञान भारद्वाज, प्रताप सिंह नेगी, राकेश राणा, संदीप कुमार, ओम प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें