फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बैग फ्री डे पर भड़ियां कोठी में भाषण प्रतियोगिता

Sat, 27 Jun 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भड़ियां कोठी में बैग फ्री डे पर विभिन्न शैक्षणिक और जागरूकता गतिविधियां करवाई गईं।
विज्ञापन

नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भाषण, प्रश्नोत्तरी और अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता दीपक कुमार ने किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने हिमाचली और केरल के पारंपरिक व्यंजन तैयार किए। प्रधानाचार्य ज्योति राणा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने चिट्टा, धूम्रपान, भांग, शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए विद्यार्थियों से इनसे हमेशा दूर रहने का संकल्प दिलाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें