फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्बा: इलाज के लिए विशेषज्ञ ने ऑनलाइन दिया परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को ई संजीवनी पोर्टल के जरिये मिली सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के बाल रोग विशेषज्ञ ने दूरदराज इलाकों के बीमार बच्चों के इलाज के लिए ऑनलाइन परामर्श दिया। पीएचसी में आने वाले बीमार बच्चों के इलाज में उन्होंने वहां तैनात चिकित्सक को जरूरी परामर्श दिया। शनिवार को ई संजीवनी पोर्टल के जरिये मेडिकल कॉलेज का बाल रोग विभाग विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से ऑनलाइन जुड़ा। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जो भी बच्चे गंभीर बीमारी से पीड़ित आए उनके इलाज को लेकर वहां मौजूद चिकित्सकों ने बाल रोग विशेषज्ञ से ऑनलाइन संपर्क किया। चिकित्सकों से बच्चों की बीमारी को लेकर पूरी पूछताछ करने के बाद विशेषज्ञों ने इलाज के संबंध में अपना जरूरी परामर्श दिया। ऐसे में दूरदराज इलाकों के बीमार बच्चों को विशेषज्ञों से जांच करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज की दौड़ नहीं लगानी पड़ी। गौरतलब है कि ई संजीवनी पोर्टल पर मेडिकल कॉलेज के सभी विभाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ऑनलाइन जुड़ रहे हैं जिससे दूर दराज के मरीजों को ऑनलाइन विशेषज्ञों से जांच करवाने की सुविधा दी जा सके। यह पोर्टल जिले के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आदित्य कश्यप ने बताया कि ई संजीवनी पोर्टल के जरिये मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ दूरदराज के इलाकों के मरीजों के इलाज के लिए ऑनलाइन परामर्श दे रहे हैं। पहले ग्रामीणों को अपनी बीमारी की जांच विशेषज्ञों से करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज आना पड़ता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें