फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिहुंता में हुई हिमालय बचाओ समिति की विशेष बैठक

Sun, 12 May 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। जनजातीय भवन सिहुंता में वन अधिकार लागू करने के लिए के हिमालय बचाओ समिति की ओर से विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता राम प्रसाद शर्मा ने की। बैठक में निर्णय हुआ कि जिन 25 वन अधिकार समितियों के दावे उपमंडल स्तरीय समिति में जमा करवाए गए हैं, उन्हें जिला स्तरीय संबंधित फाइलें दावों की स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी। साथ ही अन्य 50 फाइलें जिनके राजस्व विभाग एवं वन विभाग की ओ से साझा निरीक्षण होना है। उनके निरीक्षण की व्यवस्था करवाई जाए। बैठक में इस बारे भी चर्चा गई कि बेसहारा पशुओं का पशु जन्म- मरण की बिक्री रजिस्ट्री कर हर पंचायत में रखा जाए। साथ पशुपालन विभाग को डिस्पेंसरी के सहयोग से इनमें पंजीकरण की व्यवस्था करवाई जाए। इस मौके पर कुलभूषण, रणजीत सिंह, कृष्ण देव, ओंकार सिंह, चमन सिंह, सुरेश कुमार, युद्धवीर सिंह और खेम सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें