फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव क्षेत्र का नाम ढूंढते रहे विस अध्यक्ष : राज

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट में आकांक्षी जिले को किया नजरअंदाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुख्यमंत्री ने अपने बजट में केवल अपने चुनाव क्षेत्र को ही त्वज्जो दी। इसका प्रमाण उस समय देखने को मिला जब विधानसभा में बजट भाषण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री को यह बोल दिया कि भटियात का भी नाम शामिल कर दो। यह बात भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राज सिंह ठाकुर ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री चुनाव से पहले पांच लाख युवाओं को पक्की 58 साल वाली नौकरी देने की घोषणाएं कर रहे थे। अब वह नौकरी सिर्फ अपनी बेटी को ही दी जबकि, अन्य बेरोजगार युवाओं को 5,000 रुपये की मित्रों वाली नौकरी देकर मजाक किया जा रहा है। उन्होंने सदर विधायक नीरज नैयर को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री अपना बजट पेश कर रहे थे तो उसमें चंबा को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। इसका विरोध करने के बजाय विधायक हंसी के ठहाके लगाते हुए नजर आए। जिस हेलिपोर्ट को बनाने का जिक्र सरकार ने अपने बजट में किया है, उसका पूरा बजट केंद्र सरकार दे रही है। पहले हर महिला को 1500 रुपये महीना देने की बात की जा रही थी। अब प्रदेश में केवल एक लाख महिलाओं को इसके लिए पात्र माना जा रहा है। ऐसे में महिलाओं के साथ भी सरकार ने धोखा किया है। इसका जवाब चंबा की जनता विस और पंचायत चुनाव में सरकार को देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें