फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिरसा के सोनू ने अटारी के भोला को चटाई धूल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल भटियात के तहत गांव लाहड़ू में बाबा लखदाता दंगल मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुश्ती के रोमांचक मुकाबले हुए। दंगल मेले में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। लोगों ने पहलवानों के हर दांव-पेच को सराहा। पहलवानों ने भी जीत के लिए खूब पसीना बहाया। दंगल मेले में गुलबाग के सूरज पहलवान ने दीनानगर के शमशेर को धूल चटाई। इसके बाद बाबा फरीद ने गुलबाग के अमृत को हराया। तीसरी माली में सिरसा के सोनू पहलवान ने अटारी के भोला पहलवान को हराया। इसके बाद सदवां के तेलू पहलवान ने फिरोजपुर के साहिल को चित किया। सदवां के हरपाल ने गुरदासपुरा के गुरलाल को हराया। ऊना के दीपक ने अटारी के जॉनी पहलवान को शिकस्त दी। भटियात के नवू पहलवान ने पठानकोट के गोलू को हराया। पठानकोट के प्रवीण पहलवान ने अमृतसर के करण को हराया। दंगल समिति की ओर से विजेता रहे पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दंगल कमेटी के प्रधान राज कुमार चंबियाल, समाजसेवी, सुरेश कुमार शर्मा, जीवन दास, राकेश कुमार, केवल सिंह, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें