फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बसों की मरम्मत न होने से बंद करने पड़े कुछ रूट

Sun, 19 May 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। परिवहन निगम के चंबा डिपो में बसों की मरम्मत न होने के कारण कुछ रूट बंद करने पड़ गए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान समय में तीन से चार रूटों पर सरकारी बसें नहीं चल रही हैं। निगम के पास कुशल मेकेनिकों की कमी के साथ कलपुर्जों का भी अभाव है। हालांकि, कलपुर्जों की मांग भेजी गई है, लेकिन अब रूट बंद होने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उधर, वर्कशॉप में लगभग 20 से 30 सरकारी बसें मरम्मत के इंतजार में खड़ी हैं। रूट बंद होने से सबसे ज्यादा दिक्कतें ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को होती हैं।
गौरतलब है कि जिले में वर्तमान में 150 बसें लंबे और लोकल रूटों पर दौड़ रही हैं। 30 बसें मरम्मत के इंतजार में वर्कशॉप में खड़ी हैं। कलपुर्जों की कमी के कारण ये बसें खटारा होती जा रही हैं। कलपुर्जों का स्टॉक जल्द नहीं पहुंचा तो अन्य बसों की भी मरम्मत नहीं हो पाएगी। इस कारण निगम को कुछ और रूट बंद करने पड़ सकते हैँ। हर सप्ताह बसों की जांच करने के साथ कलपुर्जे भी चेक किए जाते हैं। नए स्पेयर पार्ट्स भी डाले जाते हैं। चंबा डिपो में लंबे समय से कलपुर्जों की कमी है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि उन्होंने कलपुर्जों की मांग पहले भी भेजी थी। दोबारा भी इसकी मांग भेजी गई है। उम्मीद है कि जल्द कलपुर्जों की खेप पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें