फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सौर उर्जा संयत्र दूसरी जगह किया जाए स्थानातंरित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। करियां पंचायत के वार्ड एक गुवाड़ी के ग्रामीणों ने वहां पर हो रहे सौर उर्जा संयंत्र का निर्माण रोकने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। गुवाड़ी गांव में सौर ऊर्जा संयंत्र के निर्माण को लेकर ग्रामीणों अनिल कुमार, चिंता राम, केवल कुमार, व्यास देव आदि ने बताया कि करियां पंचायत के वार्ड-1 के गुवाड़ी गांव में 500 केवी सौर ऊर्जा संयंत्र का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह पर यह प्लांट लगाया जा रहा है, वहां पर उनका चारागाह है। वहीं पर पानी जलस्रोत और स्कूल को जाने वाला रास्ता भी है। इस प्लांट के लगने से सब कुछ खत्म हो जाएगा। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि इस प्लांट को किसी और अन्य जगह पर स्थानांतरित किया जाए जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की कोई समस्या पैदा न हो। इस मौके पर दलीप कुमार, जीत कुमार, मोनू कुमार, संजीव कुमार, किशन चंद, मुकेश कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें