फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा, संतुलित विकास प्रदेश सरकार का उद्देश्य : पठानिया

Mon, 12 Aug 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा बचत भवन में विकास कार्यो को लेकर समीक्षा बैठक के दौरान मौंजूद वि​भिन्न विभागो के अ​​धिकारी
विज्ञापन
चंबा। सामाजिक सुरक्षा, जन कल्याण और संतुलित विकास सरकार का मुख्य उद्देश्य है। सरकार इस दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला मुख्यालय चंबा में जिला कल्याण समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों और दिव्यांग जनों के सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से चलाई जा रहीं योजनाओं के तहत सरकार ने जिले में वित्त वर्ष 2023-24 में 86 करोड़ 54 लाख 43 हजार 100 रुपये खर्च किए हैं। इससे विभिन्न वर्गों के 53616 पात्र व्यक्तियों को लाभ मिला है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से 84 करोड़ 31 लाख 40 हजार 700 सौ रुपये खर्च किए गए हैं। इससे 52885 व्यक्तियों को पेंशन योजना का लाभ दिया गया है। गृह अनुदान योजना में 1 करोड़ 24 लाख 50 हजार खर्च किए गए हैं। इससे 83 व्यक्तियों को गृह निर्माण के लिए आर्थिक मदद मुहैया करवाई गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत जिला चंबा में जिन 1245 महिलाओं ने लोकसभा चुनावों से पूर्व 14 से 16 मार्च 2024 तक आवेदन किया था, उन्हें प्रदेश सरकार ने 1500 प्रतिमाह की दर से 45 सौ रुपये त्रैमासिक किस्त के रूप में दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें