चंबा में चुराह के देवीकोठी में होता ताजा हिमपात।स्रोत जागरूक पाठक
डलहौजी/चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुख्यालय किलाड़ में रविवार को पांच सेंटीमीटर शाम तक बर्फबारी हुई। वहीं, डलहौजी के डायनकुंड में 15 सेंटीमीटर, आहला और लक्कड़मंडी में 10 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ। भरमौर के उपरी पहाड़ों मणिमहेश, चौबिया, काली छौ में पांच सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में दिनभर हल्की बारिश होती रही। ऊपरी इलाकों में बर्फ गिरने से निचले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया।फिलहाल बर्फबारी के कारण किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। डलहौजी में बर्फबारी की सूचना मिलते ही पर्यटकों की आवाजाही बढ़ना शुरू हो गई है।