फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनका से लेकर भरमौर तक सड़क पर बर्फ जमने से बढ़ी फिसलन

विज्ञापन
भरमौर में सड़क पर जमी बर्फ। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। पठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर दिनका से लेकर भरमौर तक सड़क पर गाड़ी चलाना काफी खतरनाक हो गया है। इस मार्ग पर बर्फ जमने से फिसलन बढ़ गई है। इससे वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर तीन इंच तक मोटी बर्फ जमी हुई है। इसके ऊपर चलने वाले वाहन फिसल रहे हैं। दोपहिया वाहनों से लेकर बड़े वाहन इस फिसलन का शिकार बन रहे हैं। इसलिए एनएच प्राधिकरण को समय रहते सड़क पर बढ़ी फिसलन को खत्म करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। सड़क पर रेत या मिट्टी बिछाकर फिसलन को खत्म किया जा सकता है। इसलिए एनएच प्राधिकरण को इस दिशा में कदम उठाने की जरूरत है। लोगों का कहना है कि भरमौर में तीन दिन तक रूक-रूक कर बर्फबारी होती रही। इसके चलते सड़क पर भी बर्फ जमा हो गई। विभाग की मशीनरी ने सड़क पर गिरी बर्फ को हटाया भी है लेकिन हटाने के बावजूद सड़क पर बर्फ अभी तक जमी हुई है। इसके ऊपर वाहन चालकों को गाड़ी चलाना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने जिला और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर फिसलन का समाधान करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें