चंबा। चुराह के चाहला गांव में खेत में काम करते समय युवती को सांप ने डस लिया। इसकी वजह से युवती बेहोश हो गई।
परिजनों ने युवती को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। यहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।