फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विधायक से मिला एसएमसी का प्रतिनिधिमंडल

Sat, 14 Sep 2024 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला में लंबे समय से स्टाफ की कमी है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को मंगला स्कूल की एसएमसी का प्रतिनिधिमंडल सदर के विधायक नीरज नैय्यर से मिला। उन्हें स्कूल में लंबे समय से रिक्त हिंदी और भौतिक प्रवक्ता के बारे में बताया। कहा कि विद्यार्थियों के बैठने के लिए स्कूल के कमरे कम पड़ रहे हैं। मंगला पंचायत में खराब बिजली ट्रांसफार्मर का मामला भी उठाया। उन्होंने विधायक से मांग की है कि जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। विधायक ने उन्हें जल्द समस्या का निपटारा करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर संजय रैणा, ज्योति गौतम, बबली देवी, पूजा देवी, निशा देवी, बेबी, अनिता, तिलक, इंद्र, राकेश, अनु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें