फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्मार्ट मीटरों से नौकरी पर खतरा, डिस्ट्रीब्यूटरों ने मांगी राहत

Mon, 08 Dec 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। बिजली बिल डिस्ट्रीब्यूटरों का एक प्रतिनिधिमंडल का एसडीएम तीसा राजेश कुमार से मिला। इस दौराान प्रतिनिधिमंडल में शामिल बिजली बिल डिस्ट्रीब्यूटरों ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से जहां स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ प्रदेशभर के लगभग 1200 बिजली बिल डिस्ट्रीब्यूटरों की नौकरी खतरे में आने के आसार बन गए हैं।प्रतिनिधिमंडल में शामिल राकेश कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र सिंह, अमरीत सिंह, योग राज और विकास कुमार ने सरकार से मांग की है कि आगामी समय में होने वाली बिजली मित्रों की भर्ती में उन्हें प्राथमिकता दी जाए और उन्हें समयोजित किया जाए। कार्यरत डिस्ट्रीब्यूटरों ने बताया कि वे लंबे समय से बिजली बोर्ड के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। साथ ही विभागीय कार्यवाही की भी उन्हें काफी जानकारी है। हाल ही में सरकार की ओर से बिजली मित्रों की नियुक्तियां करने का निर्णय है। सरकार की ओर से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है। ऐसे में बिजली बिल घर घर देने वाले कर्मियों की जरूरत नहीं रहेगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें बिजली मित्रों के पदों पर समायोजित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें