फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्मार्ट हेलमेट करेगा जिंदगी की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। दोपहिया वाहन से आवाजाही करने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा अब स्मार्ट हेलमेट करेगा। डलहौजी पब्लिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही आठवीं कक्षा की छात्रा रिधिमा ठाकुर ने एक ऐसा मॉडल तैयार किया है। जिला स्तरीय इंस्पायर मानक प्रदर्शनी में इस मॉडल को प्रदर्शित किया है जहां से इस मॉडल को राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

इस हेलमेट की खास बात यह है कि हेलमेट को स्मार्ट कॉलिंग और जीपीएस ट्रैकर सिस्टम नाम दिया गया है। इसमें विद्यार्थी अपने परिजनों के पंजीकृत नंबर एड कर सकते हैं। साथ ही जीपीएस के जरिये लोकेशन भी परिजन देख सकेंगे। इसके अलावा टेक्सट मेसेज की भी सुविधा रहेगी। एक तरफ जहां एक्सीडेंट की सूचना तुरंत अपनों और एंबुलेंस तक पहुंचेंगी तो वहीं दूसरी तरफ इव टीजिंग (छेड़छाड़) की घटनाओं पर भी रोक लगेगी। रिधिमा ठाकुर ने बताया कि गाइड शिक्षक स्वेता पलाहा के निर्देशन में यह मॉडल तैयार किया गया है।
गाइड शिक्षक ने बताया कि मॉडल का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल प्रबंधन ने भी छात्रा और गाइड शिक्षक को बधाई और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि हाल ही में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। इसमें विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए हैं। रिधिमा ठाकुर का मॉडल खासा प्रशंसनीय रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें