फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-तीसा मार्ग पर दौड़े छोटे वाहन, बड़ों के लिए लगेंगे 15 दिन

Wed, 21 Feb 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर रखालू माता मंदिर के पास भूस्खलन जद में आकर जमींदोज 12 मीटर सड़क पर 31 घंटों में लोक निर्माण विभाग के मजदूरों ने कमर में रस्साी बांधकर कड़ी मशक्कत कर डंगा लगवाकर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी है।
विज्ञापन

अभी भी मार्ग बड़े वाहनों के लिए सुचारू नहीं हो पाया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जमींदोज सड़क के हिस्से पर पहाड़ी पर कंकरीट का डंगा लगाकर ही बड़े वाहनों के लिए मार्ग बहाल करवाया जा सकता है। इसके लिए 10 से 15 दिनों का समय लग सकता है।
बता दें कि मूसलाधार बारिश के बाद मंगलवार सुबह 10:00 बजे रखालू माता मंदिर के समीप सड़क के नीचे का डंगा धंसने से 12 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से चुराह उपमंडल की 43 पंचायतों सनवाल, झज्जाकोठी, देहग्रा, शलेलाबाडी, थनेईकोठी, कुठेड़ बधोडा़, हरतवास, सेईकोठी, मंगली, बौदेडी- जुनास- गुईला- सत्यास, शिरी, बैरागढ़, घुलेई,टेपा, देवीकोठी, गुवाडी़- खुशनगरी,पधर, भंजराडू, खजुआ, जुगरा,बिहाली तीसा-1, तीसा-2 नेरा,
विज्ञापन

लेसुई, गंडफरी, भराडा़, टिकरीगढ- देहरोग, चांजू-चरडा़ बगेईगढ़, देहरा,जसौरगढ़- दियोला, डौरी,थल्ली, (चिल्ली शतेवा) का जिला मुख्यालय के साथ संपर्क पूरी तरह से कट गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय लेबर ने जान जोखिम में डालते हुए कमर में रस्सी बांध कर डंगा लगाने के लिए क्षतिग्रस्त डंगे के स्थान पर खुदाई का कार्य किया। दोपहर बाद विभागीय टीम डंगा लगाने में जुट गई। मूसलाधार बारिश भी लेबर की खूब परीक्षा लेती नजर आई। आखिरकार बुधवार शाम पांच बजे विभागीय आलाधिकारियों की निगरानी में डंगा लगाने का कार्य पूरा करने के बाद मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोला जा सका। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि विभाग ने छोटे वाहनों के लिए मार्ग बहाल करवा दिया है। बड़े वाहनों के लिए मार्ग बहाल करने में 10 से 15 दिनों का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें