फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुराल घाटी में स्की प्रतियोगिता का समापन

Mon, 09 Mar 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी में शीतकालीन खेलों और शीतकालीन पर्यटन की अपार संभावनाएं : अमनदीप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पांगी स्की एसोसिएशन सुराल और पर्यटन विकास समिति के सहयोग से आयोजित स्की प्रतियोगिता का समापन समारोह सुराल घाटी में हुआ।
प्रतियोगिता में 13 से 18 वर्ष और 19 से 30 वर्ष आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों ने भाग लिया। आवासीय आयुक्त पांगी अमन दीप सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पांगी घाटी में शीतकालीन खेलों और शीतकालीन पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने पांगी स्की एसोसिएशन सुराल और सुराल पर्यटन विकास समिति की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा। पांगी स्की एसोसिएशन सुराल के अध्यक्ष कुलदीप धुतवानी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए पांगी घाटी के लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त (विकास) एवं खंड अधिकारी पांगी योगेश कुमार, सहायक पशुपालन निदेशक डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, डॉ. नरेश ठाकुर, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़, तथा तहसीलदार पांगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें