चुराह (चंबा)। जिला रोजगार कार्यालय चंबा के तत्वावधान में रोजगार उप कार्यालय तीसा में परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया। इस दौरान छह युवाओं ने परिसर साक्षात्कार में भाग लिया, जिन्हें चयनित कर लिया। कंपनी की ओर से तीन माह का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। सोलन में युवाओं की तैनाती की जाएगी। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि छह युवाओं को कंपनी ने चयनित किया है। भविष्य में भी बेरोजगार युवाओं के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।