फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साहब... वोटर लिस्ट से पंच का नाम ही गायब

Mon, 27 Oct 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा की जटकरी पंचायत के लांघा बूथ में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी बारे ज्ञापन देने जाता प्रतिनि​धिमं
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत जटकरी के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायत के लांघा बूथ के बीएलओ पर वोट न बनाने और वोटर लिस्ट से जानबूझकर नाम हटाने का आरोप लगाया है। साथ ही पंच का नाम लिस्ट से गायब करने का भी आरोप लगाया है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व प्रधान विजय कुमार, राजू कुमार, अजीत सिंह, गोरख, संजय कुमार, विशाल कुमार और लक्की ने बताया कि बीएलओ की ओर से मनमानी की जा रही है। वर्तमान वार्ड पंच छुआरू का नाम भी वोटर लिस्ट से गायब है। इसके अलावा उन लोगों को वोटर लिस्ट में शामिल किया जा रहा है, जो दूसरे वार्ड के तहत आते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें