चंबा सड़क की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन देने जाता ग्राम पंचायत सराहण का प्रतिनिधि मंडल।सं
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत आती ग्राम पंचायत सराहन के तीन गांवों तक सड़क सुविधा नहीं पहुंची है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तीनों गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाए, ताकि लोगों की आवाजाही सुगम हो सकें। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीण पवन कुमार, दर्शन कुमार, सरणो राम, जय सिंह, चमन लाल, मुंशी, आतो और ओम प्रकाश ने बताया कि पंचायत के तहत आते गांव झलैणी, रान और पतोगा सड़क सुविधा से वंचित हैं। ऐसे में ग्रामीणों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। फॉरेस्ट क्लीयरेंस की वजह से सड़क का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए।