सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत कामला में हिमालय बचाओ समिति का वार्षिक सम्मेलन मनाया गया। इसमें सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान समिति की कार्यकारिणी के अध्यक्ष रामप्रसाद, संयोजक रंजीत सिंह, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, अनु शर्मा, कोषाध्यक्ष सरजीवन महाजन आदि उपस्थित रहे। लाल सिंह, सुमना और सुलोचना देवी को कार्यकारिणी में सदस्य चुना गया। उन्होंने लावारिस पशुओं की समस्या के समाधान की सरकार से मांग करते हुए दूध का क्रय मूल्य बढ़ाने और गोसदनों में प्रति पशु को दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर सात सौ से बारह सौ करने पर सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने मांग की कि पावर टिलर पर बैल पालने वालों को राजस्थान की तर्ज पर अनुदान दिया जाना चाहिए। इससे सड़कों घूम रहे लावारिस पशुओं की संख्या में कमी आएगी। हर पशुपालक को कुछ प्रति पशु सहायता देकर गोसदन पर दबाव कम किया जा सकता है। पशुपालन को लाभदायक बनाने के लिए सस्ते चारे का इंतजाम करना पड़ेगा। चरागाहों में सुधरी किस्म की घास उगाकर चारा उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। इस मौके पर मुख्य सलाहकार कुलभूषण उपमन्यु, चमन सिंह, सेवानिवृत्त उपनिदेशक शिक्षा विभाग परमजीत सिंह मौजूद रहे।