फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में नहीं सताएगी सिग्नल की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
होली(चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली के तहत विभिन्न पंचायतों में जियो कंपनी के उपभोक्ताओं को सिग्नल की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। कंपनी प्रबंधन की ओर से इलाके में पांच जगह सिग्नल टावर स्थापित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को यह सुविधा अब मिलनी भी शुरू हो गई है। इसके चलते क्षेत्र के मोबाइल उपभोक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। उपभोक्ताओं ने बताया कि जहां मोबाइल में फुल सिग्नल आ रहा है वहीं दूसरी तरफ इंटरनेट भी काफी तेजी से चल रहा है। इससे स्कूली विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में भी आसानी होगा। जनजातीय क्षेत्र होली के तहत ग्रोंडा, बजोल, न्याग्रां, दयोल, कुलेठ, होली, कुठेड़, लामू, सांह, क्वारंसी, चन्हौता और सिंयुर पंचायतें आती हैं। यहां करीब पांच हजार से अधिक जियो उपभोक्ता हैं जिन्हें राहत मिली है।
राकेश कुमार, दिलीप सिंह, विनोद कुमार, रोशन लाल, अजय कुमार, देवी चंद, शक्ति कुमार, संजय कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि का कहना है कि पहले यहां एयरटेल कंपनी का ही सिग्नल था लेकिन इंटरनेट की समस्या थी। कहा कि बीएसएनएल की सेवाएं बहुत कम सुचारु रहती हैं। वर्तमान में भी बीएसएनएल की सेवाएं निम्न स्तर की हैं। जियो कंपनी ने बजोल, सरै, नुवाणी, दयोल और त्यारी में टावर स्थापित किए हैं। कंपनी के सहायक प्रबंधक अजय शर्मा ने बताया कि होली में बेहतरीन सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं। जगह-जगह टावर स्थापित होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्हें सिग्नल की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा और इंटरनेट गति भी काफी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें