फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार में आठ पंचायतों की सिग्नल समस्या खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार के तहत आतीं पंचायतों के बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब लोगों को सिग्नल की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। बीएसएनएल प्रबंधन की ओर से लाखों की राशि खर्च कर यहां टावर स्थापित किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही प्रबंधन ने कार्य शुरू भी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक यह टावर ग्राम पंचायत खज्जियार के गांव पुखरी में स्थापित किया जाएगा। इससे क्षेत्र की करीब आठ पंचायतों को लाभ मिलेगा। यह टावर 4जी रहेगा। ऐसे में जहां बेहतर काॅलिंग होगी तो वहीं, दूसरी तरफ इंटरनेट स्पीड भी काफी अच्छी मिलेगी। गौरतलब है कि निगम की ओर से काफी सस्ती दरों पर काॅलिंग और डाटा पैक उपलब्ध करवाए जाते हैं लेकिन सिग्नल की समस्या होने के चलते लोग दूसरी कंपनी को तवज्जो देते हैं। अब खज्जियार क्षेत्र की पंचायतों में ऐसा नहीं होगा, निगम हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध करवाएगा। साथ ही लोगों को भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बीएसएनएल के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि निगम के कार्यालय से यह स्वीकृति मिली है। कहा कि कार्य शुरू कर दिया गया है। आगामी पांच माह में यह कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को भरपूर सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें