फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बीडीसी का चुनाव जीतते ही शुभकरण ने थामा भाजपा का दामन

Sun, 31 May 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। होली कुठेड़ बीडीसी वार्ड से शुभकरण ने 91 मतों से जीत दर्ज की। जीतने के बाद उन्होंने विधायक डॉक्टर जनक की अगुवाई में भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन

विधायक ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस वार्ड से चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें किसी भी पार्टी ने अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित नहीं किया था। शुभकरण ने भी चुनाव में हुंकार भरी थी। रविवार को बीडीसी की मतगणना शुरू हुई तो उन्होंने तीन अन्य प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए 91 मतों से जीत दर्ज की। जीतने के बाद कांग्रेस उन्हें अपने खेमे में शामिल करने की तैयारी कर रही थी लेकिन उन्होंने भाजपा का दामन थामने का मन बनाया। विधायक डॉक्टर जनकराज ने बताया कि अब पंचायत चुनावों में भरमौर और पांगी में भाजपा को भारी बढ़त मिली है। कांग्रेस इक्का-दुक्का सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें