चंबा। ओपन बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में जिले के युवाओं ने एक बार फिर राज्य स्तर पर नाम रोशन किया है। पालमपुर में आयोजित प्रतियोगिता में रणभूमि जिम सुल्तानपुर के मुख्य कोच शुभ कुमार ने स्ट्रॉन्गेस्ट मैन ऑफ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा रुद्र जिम भद्रम के कोच प्रवीण कुमार ने 80 किलोग्राम वजन श्रेणी में रजत पदक अपने नाम किया। शुभ कुमार ने बताया कि रणभूमि यूनिसेक्स जिम और रुद्र जिम में युवाओं को फिटनेस के साथ प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार किया जाता है। जिले के युवा विभिन्न राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में चंबा का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने में जिम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों में आगे आने का आह्वान किया।