सांसद हर्ष महाजन से मिले व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद
व्यापार मंडल भरमौर ने अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर मणिमहेश यात्रा के लिए श्राइन बोर्ड बनाने की मांग उठाई है। बुधवार को व्यापार मंडल चौरासी के पदाधिकारियों ने सांसद हर्ष महाजन से मिलकर यह मांग उठाई। कहा कि मणिमहेश यात्रा के लिए या श्राइन बोर्ड बनाया जाए या न्यास के अलग अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए जाए। व्यापार मंडल प्रधान भरमौर रंजीत शर्मा ने कहा कि मणिमहेश यात्रा तीन महीने तक होने से बेरोजगार युवाओं को लाभ मिलेगा।