सिहुंता (चंबा)। कुंजर महादेव कमेटी पाथका की बैठक शनिदेव मंदिर समोट में हुई। इसमें 8 से 14 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत गीता पाठ करवाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में तय किया कि यह धार्मिक आयोजन लिंक रोड समोट में आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से इसका शुभारंभ होगा। बैठक के दौरान मंदिर कमेटियों के सदस्यों ने भागवत गीता पाठ में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। कमेटी के प्रधान रणजीत सिंह ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन के लिए कमेटी के सदस्य अपनी जेब से ही आर्थिक सहयोग देंगे। इस अवसर पर रमेश चंद, जोगिंद्र कुमार, वीरवाहन सिंह, कुलदीप, संजय शर्मा, योगराज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद