फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राजा दशरथ के घर श्रीराम का जन्म, जमीन के गर्भ से निकलीं माता सीता

Thu, 03 Oct 2024 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में श्री रामलीला का मंचन शुरू हुआ। पहले दिन हुए मंचन में भगवान राम और सीता का जन्म हुआ। इसके बाद श्रवण वध का मंचन किया गया। इससे पहले कला केंद्र में पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

साथ ही हवन पाठ किया गया। इस दौरान श्री राम लीला क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। श्री राम लीला मंचन की शुरूआत गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद पृथ्वी माता भगवान विष्णु के पास जाती है। जहां माता पृथ्वी में बढ़ रहे अत्याचार की सूचना देती है और भगवान विष्णु को पृथ्वी लोक में आने के का निमंत्रण देती हैं। इस पर भगवान विष्णु ने भगवान श्रीराम के रूप में जन्म लेने की बात कही और कहा कि वे राजा दशरथ के घर में पैदा होंगे। इसी के साथ पहले दिन की श्री राम लीला मंचन का समापन हुआ। श्री राम लीला मंचन में भगवान राम के रूप में राकेश महाजन, सीता की भूमिका, रितिका, धीरज महाजन लक्ष्मण और अमरेश महाजन राजा दशरथ और रावण की भूमिका निभाएंगे। पिछले काफी सालों से चौगान में श्री राम लीला मंचन किया जा रहा है। यह जानकारी श्री राम लीला क्लब के प्रेस सचिव बोध राज ने दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें