फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्कूल से नदारद प्रभारी, टीजीटी और प्रवक्ता को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांधा में नदारद पाए गए स्कूल प्रभारी, टीजीटी (कला) समेत प्रवक्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग चंबा की ओर से यह कार्रवाई की गई है। अब स्कूल से गायब रहने का कारण इन शिक्षकों को बताना होगा। इसके लिए विभाग ने सात दिन का समय दिया है। जवाब संतुष्टि भरा न आने पर विभाग की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग चंबा की टीम ने मांधा स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान जहां स्कूल प्रभारी समेत टीजीटी कला अध्यापक नदारद पाए गए वहीं बिना छुट्टी सेंक्शन के राजनीतिक शास्त्र का प्रवक्ता भी अनुपस्थित पाया गया। स्कूल से इस तरह की शिकायतें विभाग को काफी समय से मिल रही थीं। बहरहाल, विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से स्कूल में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया जहां कई खामियां पाई गईं। इसके अलावा स्कूल परिसर में सफाई व्यवस्था भी बेहतर नहीं पाई गई। मसलन, अब विभाग की ओर से इस मामले को लेकर जवाब मांगा गया है। जवाब के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा भाग सिंह चौहान ने बताया कि नोटिस जारी कर शिक्षकों से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें