फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आग की भेंट चढ़ी दुकान, 35 लाख के नुकसान का अनुमान

Wed, 10 Apr 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के ककीरा में शोरूम में भड़की आग से उठती लपटें।संवाद
विज्ञापन
आग की भेंट चढ़ी दुकान, 35 लाख के नुकसान का अनुमान
विज्ञापन

ककीरा के टाली मोड़ स्थित दुकान में मंगलवार देर रात को भड़की आग, दो बजे पाया काबू
दुकान के भीतर रखा इलेक्ट्रानिक्स उपकरण, कपड़े, फर्नीचर, गद्दे और रजाइयां जलकर राख
रात को नायब तहसीलदार ने भी लिया जायजा, प्रभावित को दी 35 हजार रुपये की फौरी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
तुन्नूहटटी (चंबा)। ककीरा के टाली मोड़ में एक दुकान भीषण अग्निकांड की भेंट चढ़ गई। दुकान में रखा सारा सामान जल गया है। मंगलवार रात को यह घटना हुई। इसमें प्रभावित को 35 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रमोद कुमार पुत्र मनोहर लाल मित्तल निवासी 2/4 छावनी बाजार बकलोह, तहसील भटियात की दुकान में आग लगी थी। इसकी सूचना मिलते ही बनीखेत और चुवाड़ी से अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रचंड हो चुकी आग से दुकान में रखे इलेक्ट्रानिक्स उपकरण, कपड़े, फर्नीचर, हैंडलूम का सामान, गद्दे और रजाइयां पल भर में राख हो गईं। अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का आकलन कर बुधवार सुबह प्रभावित को 35 हजार रुपये की फौरी राहत दी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
ककीरा के टाली मोड़ में प्रमोद कुमार की दुकान है। चार मंजिला मकान की सबसे ऊपरी मंजिल में स्थित इस दुकान में इलेक्ट्रानिक उपकरण, कपड़े, फर्नीचर, हैंडलूम का सामान, गददे-रजाइयां समेत अन्य सामान था। मंगलवार शाम को दुकान बंद कर प्रमोद दूसरी मंजिल पर अपने मकान में चले गए। रात को परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गए। देर रात करीब 12:30 बजे उनके रिश्तेदार को दुकान में कुछ टूटने की आवाज आने पर उन्हें चोरी का आभास हुआ। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया। इतने में दुकान में लगे शीशे चटकने लगे और एक छोर से आग की लपटें उठती दिखीं। परिवार ने तुरंत बकलोह प्रशासन और बनीखेत-चुवाड़ी अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। बनीखेत और चुवाड़ी से आईं अग्निशमन की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 2:00 बजे आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


ककीरा की पंचायत प्रधान इंदु ने बताया कि भीषण अग्निकांड में दुकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित की हर संभव सहायता करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ककीरा राहुल धीमान ने बताया कि टाली मोड़ स्थित दुकान में आग लगने से प्रभावित को 35 लाख के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने खुद भी मौके पर वस्तुस्थिति का जायजा लिया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित को 35 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें