फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शतरंज में शिवम ने हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर किया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला चंबा शतरंज संघ की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला चंबा युवा खेल और सेवा कार्यालय के सहयोग से किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्गाें के 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन समारोह में चंबा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. दिलबाग और शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव सूरी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता में सात पुरस्कार दिए गए हैं। इनमें शिवम ठाकुर प्रथम, नारायण शर्मा द्वितीय, श्रुति शर्मा तृतीय, अंशिका श्रीवास्तव चौथे, जबकि सक्षम सहगल पांचवें स्थान पर रहे। इसके अलावा सबसे कम उम्र के लड़के आर्यमन देवर और लड़की वृंदा राजपूत को भी ट्रॉफी भेंट की गई। संघ अब राज्य स्तरीय अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। इसके लिए संभावित शेड्यूल सात से आठ सितंबर तय किया गया है। इस मौके पर नवजोत जोशी उपाध्यक्ष, अभिनव शर्मा सहसचिव, सुशील गुप्ता कोषाध्यक्ष, चंदन सहगल, जितेश शर्मा, चंदन चौणा आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें