फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेहंदी प्रतियोगिता में शिवालिक हाउस अव्वल

Sat, 01 Jul 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। मेहंदी प्रतियोगिता में शिवालिक हाउस ने पहला, जास्कर ने दूसरा जबकि पीर पंजाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। शनिवार को प्रियदर्शनी बीएड कॉलेज चुवाड़ी में इंटर हाउस प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें शिवालिक, धौलाधार, पीर पंजाल, और जास्कर हाउस के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इंटर हाउस प्रतियोगिता की थीम फोक (लोक) पर आधारित रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आगाज सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसमें निर्णायक मंडल की भूमिका नीलम थापा, संजीव शर्मा और रविंदर शर्मा ने निभाई। सोलो डांस में धौलाधार हाउस ने पहला, जास्कर हाउस ने दूसरा जबकि शिवालिक हाउस ने तीसरा स्थान हासिल। सोलो सांग में प्रथम और द्वितीय पीर पंजाल हाउस, जबकि तृतीय स्थान पर धौलाधार हाउस रहा। युगल नृत्य में धौलाधार हाउस प्रथम, पीर पंजाल हाउस द्वितीय और शिवालिक हाउस तृतीय स्थान पर रहा। समूह गान में पीर पंजाल हाउस पहले, जास्कर हाउस दूसरे और शिवालिक हाउस तीसरे स्थान पर रहा। समूह नृत्य में पीरपंजाल हाउस प्रथम, शिवालिक हाउस द्वितीय और जास्कर हाउस तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्या डॉ. पूनम लता और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें