फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिहुंता-लाहड़ू, चंबा-होली और गेट-खज्जियार समेत सात सड़कें बहाल

Tue, 23 Sep 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद सात मार्गों को बहाल कर दिया है। इनमें सिहुंता-लाहड़ू, चंबा-होली और गेट-खज्जियार मार्ग शामिल हैं। यह मार्ग आंशिक तौर पर खुले थे। अब इन मार्गाें को बड़े वाहनों के लिए भी पूरी तरह से बहाल कर दिया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि विभाग ने लोगों से आह्वान किया है कि वे खराब मौसम के दौरान इन मार्गों से आवाजाही करते वक्त सावधानी बरतें। वहीं, दूसरी तरफ बिजली बोर्ड की ओर से तीन विद्युत ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त किया है। इससे करीब 20 गांवों में बिजली की आपूर्ति बहाल हुई है। जानकारी के अनुसार जिले में अब सिर्फ 10 संपर्क मार्ग बाधित है, जिन्हें खोलने के लिए विभागीय मशीनरी जुटी हुई है। मौसम साफ रहने के चलते बहाली कार्य ने तेजी पकड़ी है। इसके अलावा जिले में अब नौ विद्युत ट्रांसफार्मर ठप चल रहे हैं। इन ट्रांसफार्मरों को भी दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। माना जा रहा है कि मौसम इसी तरह साफ रहा तो आगामी दो दिनों में सभी मार्ग और सभी विद्युत ट्रांसफार्मर दुरुस्त हो जाएंगे। उधर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिले में सड़कों की बहाली के लिए विभागीय टीमें जुटीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें