फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रवक्ता को मिलें हिलौर स्कूल की आहरण व वितरण शक्तियां : संघ

Sat, 29 Jun 2024 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय अध्यापक संघ के जिला चंबा के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिलौर के वरिष्ठ प्रवक्ता को आहरण एवं वितरण शक्तियां दी जाएं।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर संघ का प्रतिनिधिमंडल एडीएम अमित मेहरा से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई अध्यक्ष हरी प्रसाद शर्मा ने की। महासचिव सतेंद्र राणा, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र मोहन, उपाध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला वित्त सचिव विशाल शर्मा, खंड के प्रधान संदीप शर्मा ने बताया कि पांगी घाटी में अन्य वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं की आहरण एवं वितरण शक्तियां स्कूलों के वरिष्ठ प्रवक्ता को दी गई हैं।
सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिलौर की आहरण एवं वितरण शक्ति सीनियर प्रवक्ता को दी जाए। कठिन भौगोलिक क्षेत्र होने के कारण दैनिक कार्यवाही के वित्तीय निपटारे के लिए दूसरे स्कूल सेचु नाला जाना पड़ता है। इससे शिक्षकों का समय बर्बाद होता है। बताया कि हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए जिन अध्यापकों की ड्यूटी लगी थी और जिन्हें दैनिक और यात्रा भत्ता देय नहीं है, उन्हें अनुपूरक अवकाश दिया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में कंपार्टमेंट परीक्षा का क्या औचित्य है। अध्यापक इन ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में अपना शेड्यूल पहले ही बना लेते हैं। अब इन परीक्षाओं के कारण शिक्षकों को परेशानी होगी। संघ ने हिमाचल शिक्षा बोर्ड से मांग की है कि आगे से छुट्टियों में ऐसी परीक्षाएं न करवाई जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें