चंबा के कस्से वाली माता में पूजा अर्चना करते लोग।संवाद
चंबा। महाकाली कस्से वाली क्षेत्र में हाल ही में हुई आग की घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने महाकाली के मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
विभिन्न गांवों से एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना के माध्यम से माता की महिमा का गुणगान किया गया। श्रद्धालुओं ने महाकाली से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों से वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। संवाद