चंबा। जिला के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। निजी क्षेत्र की एक कंपनी सिक्योरिटी गार्डों के पद भरने जा रही है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं और आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित युवाओं को कंपनी की तरफ से 13000 से लेकर 16000 तक मासिक वेतन दिया जाएगा। कंपनी द्वारा कैंपस इंटरव्यू किया जाना था लेकिन कोरोना महामारी के चलते आयोजन नहीं किया जा सका। चयनित होने वाले युवाओं को एक माह की ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद उन्हें तैनाती दी जाएगी। हिमाचल के बद्दी, नालागढ़, परवाणू और बिलासपुर के इंस्ट्रीयल सेक्टर, बैंकिंग, अस्पताल व मॉल में तैनात किया जाएगा। इच्छुक युवा अपना बायोडाटा लेकर रोजगार कार्यालय चंबा आ सकते हैं। इसके लिए अंतिम तारीख 15 दिसंबर निर्धारित की है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि निजी कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के पद भरे जा रहे हैं। इच्छुक युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।