फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एसडीएम कार्यालय परिसर बन गया दो पहिया वाहनों की पार्किंग

Mon, 13 May 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय स्थित एसडीएम कार्यालय परिसर दोपहिया वाहनों की पार्किंग बनता जा रहा है। इसके चलते राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कार्यालय में जरूरी काम के लिए आने वाले लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। हैरानी की बात है कि इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। ऐसे में कार्यालय के बजाय एसडीएम कार्यालय परिसर पार्किंग बन गया है।

लोगाें में अंकित कुमार, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, अमित कुमार, सुनील कुमार, देवी चंद, रोशन लाल और रमेश कुमार का कहना है कि परिसर के बाहर वाहन खड़े रहते हैं। बेतरतीब वाहन खड़े होने से परेशानियां पेश आ रही हैं। बताया कि कार्यालय में काफी संख्या में लोगाें की आवाजाही रहती है। ऐसे में लोगों को वाहनों को पार करके गुजरना पड़ रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि इस बारे एसडीएम कार्यालय की ओर से भी सख्त कदम नहीं उठाए जा रहे है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए। उधर, उपमंडल अधिकारी नागरिक चंबा अरुण शर्मा ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि इस बारे पुलिस टीम को दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें