चंबा। भरमौर विस क्षेत्र के तहत आती पंचायत कूंर में प्रधान के पति और अन्य निजी कंपनी के कर्मचारियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।
इस बारे में पंचायत प्रधान ने पुलिस चौकी गैहरा में शिकायत दर्ज करवाई है। इस दौरान कंपनी के कुछेक कर्मचारियों को चोटें आई हैं। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। कहा कि पुलिस आगामी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार कंपनी कर्मचारियों और प्रधान के पति के बीच किसी मामले को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई हाथापाई हो गई। यह देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी गैहरा से टीम मौके पर पहुंची। पंचायत प्रधान के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली गई है। संवाद