फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वन परिक्षेत्र अधिकारी और दो लोगों के बीच हाथापाई

Fri, 03 Nov 2023 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय तीसा में वन विभाग के कर्मचारी और दो अन्य लोगों के बीच हाथापाई हो गई। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। यह मामला बीते वीरवार दोपहर का है।
विज्ञापन

वन मंडल अधिकारी चुराह किसी मामले की सुनवाई करने के लिए तीसा रेंज में पहुंचे थे। इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी और सुनवाई के लिए बुलाए गए अन्य दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में काफी गर्मागर्मी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। इसको लेकर वन परिक्षेत्र अधिकारी ने दो लोगों के खिलाफ ड्यूटी के दौरान उनके साथ मारपीट करने की शिकायत तीसा थाना में दर्ज करवाई है। वहीं, दूसरे पक्ष से भी विभागीय अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। हालांकि, इस मामले में किसकी गलती रही रही, इसका पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। जब तक रेंज कार्यालय में यह हंगामा चलता रहा, तब तक वहां विभागीय कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोगों की भीड़ जमा रही। फिलहाल, इस मामले को लेकर पुलिस अपनी जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें