चंबा। चंबा-सिल्लाघ्राट मार्ग पर सिल्लाघ्राट के समीप एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन व्यक्ति घायल हो गए। यह हादसा रविवार दोपहर बाद हुआ।
स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस से चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों में दो युवक मुगलां और एक चनेड़ गांव से संबंधित है। बताया जा रहा है कि युवक सिल्लाघ्राट से वापस आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। संवाद