फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्कूली विद्यार्थियों ने बताए यातायात के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित तौर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्कूल में विद्यार्थियों ने चित्रकला और भाषण के माध्यम से जागरूकता फैलाई। इस अवसर पर यातायात के नियमों से जुड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई। स्कूल प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार कार्यक्रम में विशेष तौर पर मौजूद रहे। सड़क सुरक्षा क्लब प्रभारी रुचिका कुमारी और समिति सदस्य मलकीत सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। सड़क सुरक्षा नियम प्रभारी रुचिका कुमारी और समिति सदस्य मलकीत सिंह और राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनने का आह्वान किया। साथ ही आह्वान किया है कि नशे की स्थिति में गाड़ी न चलाएं। साथ ही मोबाइल का इस्तेमाल भी न करें। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें