फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्बा: स्कूल प्रभारी दो दिन में निपटाएं वार्षिक समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले माह से सरकारी स्कूलों में शुरू हो जाएंगी वार्षिक परीक्षाएं
विज्ञापन

वार्षिक समारोह के चलते पढ़ाई पर पड़ सकता है असर
खास खबर...........
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दो दिन के बाद कोई भी सरकारी स्कूल वार्षिक समारोह नहीं मनाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रभारियों को वार्षिक समारोह आयोजित करने के लिए 17 फरवरी की आखिरी तारीख निर्धारित की है। इसके बाद जो भी स्कूल वार्षिक समारोह मनाएगा, उसके खिलाफ शिक्षा विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा। मार्च में स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने का शेड्यूल जारी हो चुका है लेकिन अभी तक कुछ स्कूलों में वार्षिक समारोह का दौर चला हुआ है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ सकता है क्योंकि वार्षिक परीक्षा शुरू होने से पहले स्कूलों में प्रैक्टिकल करवाना आवश्यक हैं लेकिन ऐसे ही वार्षिक समारोह चलते रहे तो मार्च तक प्रैक्टिकल की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाएगी। इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ सकता है।
जिले में अभी तक जिन सरकारी स्कूलों ने अपने वार्षिक समारोह नहीं करवाए हैं उन स्कूलों के पास वार्षिक समारोह करवाने के लिए दो दिन का समय बचा है। अभिभावक भी विभाग से यही मांग कर रहे हैं कि स्कूलों में वार्षिक समारोह निपटाकर बच्चों की पढ़ाई पर जोर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 फरवरी तक सभी स्कूलों को हर हाल में वार्षिक समारोह निपटाने होंगे। इसके बाद कोई भी स्कूल वार्षिक समारोह का आयोजन नहीं कर पाएगा। इसके लिए सभी स्कूल प्रभारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्यार सिंह चाढ़क, उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें