फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्कूली बच्चों को टैक्सी की छत पर कराया जा रहा सफर

Fri, 04 Aug 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। भंजराडू-चनवास शहवा सड़क पर स्कूली बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। आलम यह है कि टैक्सी चालक चंद पैसे कमाने के चक्कर में बच्चों की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। हैरानी की बात है कि इन टैक्सी चालकों के खिलाफ न तो परिवहन और न ही पुलिस विभाग कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन

चुराह उपमंडल के तहत आने वाली सड़कों की भारी बारिश के बाद हालात बद से बदतर हो चुकी है। ऐसे में टैक्सी चालक अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में स्कूली बच्चों को टैक्सियों की छतों पर बैठाकर सड़कों पर सरपट दौड़ा रहे हैं जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। गौरतलब है कि पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से समय-समय पर वाहन चालकों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित कर यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया जाता है। बावजूद इसके क्षेत्र के टैक्सी चालक अपनी मनमानी करते हुए वाहनों की छतों पर स्कूली बच्चों को बैठाकर सफर करवा रहे हैं जो सीधे तौर पर हादसे को न्योता देने से कम नहीं है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। नियमों की अवहेलना करने वालों को कदापि बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि जल्द ऐसे टैक्सी चालकों पर नकेल कसने के लिए विभाग की ओर से विशेष अभियान छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें