गली वॉरियर्स को हरा सरोल इलेवन बना विजेता
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही सतीश मेहरा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला सरोल इलेवन और गली वॉरियर्स के बीच खेला गया। इसमें सरोल की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित बीस ओवर में 153 रन बनाए। इसमें रिंपू ने 34 और डॉ संजय कश्यप ने 32 रन बनाए। गली वॉरियर्स से योगेश ने तीन और विकी ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गली वॉरियर्स की टीम 124 रन ही बना सकी। इसमें मोंटी ने चालीस और डॉ चंचल ने 33 रन बनाए। सरोल ने यह मैच 29 रन से जीत विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया और गली वॉरियर्स की टीम इस प्रतियोगिता की रनरअप रही। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव दर्शन सिंह चौहान ने दी। बताया कि इस प्रतियोगिता में साठ से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। बताया कि प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद