फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हमारी रसोई हमारी जिम्मेदोरी प्रतियोगिता में सरोज अव्वल

विज्ञापन
चंबा की करीयां गैस एजेंसी में कुकिंग प्रतियोगता के दौरान  महिलाएं और अवलोकन करतेमुख्यति​थि
विज्ञापन
चंबा। करियां स्थित गैस एजेंसी हमारी रसोई हमारी जिम्मेदारी कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य राज सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इसमें 30 महिलाओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रबंधक राजमल ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता को आयोजित करने का मकसद महिलाओं को सुरक्षा सहित घर में खाना बनाने के बारे में जानकारी देना रहा। बताया कि प्रतियोगिता में सरोज कुमारी ने पहला, मीनाक्षी ने दूसरा और पूजा देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने इस आयोजन की सराहना की। साथ ही विजेता महिलाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी अभिषेक और कुक देव राज चौहान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें