फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: संघनी-लंगेरा सड़क 11 दिन बाद भी नहीं हुई बहाल

Tue, 18 Apr 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। संघनी-लंगेरा मार्ग 11 दिन बीतने के बाद भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई है। इस कारण लंगेरा गांव में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों को पहाड़ी के रास्ते जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। बड़े लोग जैसे-तैसे आवाजाही कर रहे हैं लेकिन स्कूली बच्चों को आवाजाही करने में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। जरा सी चूक होने पर राहगीर गहरी खाई में गिर सकता है। दो दिन पहले ग्रामीणों ने स्वयं पहाड़ी पर चलने के लिए पैदल रास्ते का निर्माण किया लेकिन मार्ग को लोक निर्माण विभाग अभी तक यातायात के लिए बहाल नहीं कर पाया है। लंगेरा गांव के लोगों को अपने घर का राशन और अन्य जरूरी सामान पीठ पर उठाकर पहाड़ी के पैदल रास्ते से लेकर जाना पड़ रहा है। पहाड़ी दरकने से 11 दिन पहले यह मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया था। बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण विभाग मार्ग को यातायात के लिए बहाल नहीं कर पा रहा है। विभाग की लेटलतीफी को लेकर ग्रामीण अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। ग्रामीणों हंसराज, मनोज कुमार, केवल, सुरेंद्र, भाग सिंह और टेक चंद ने जिला प्रशासन और विभाग से मार्ग को बहाल करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि पहाड़ी पर भूस्खलन का क्रम जारी है। इसकी वजह से बहाली का कार्य करने में देरी हो रही है। भूस्खलन थमते ही मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें