फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत-खैरी पुल से हटाए रेत के ढेर

Mon, 29 Dec 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत-खैरी पुल के बीच लगाए गए रेत के ढेर आखिरकार हटा दिए गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। रेत के ढेर लगे होने के कारण पुल पर आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से बंद हो गया था, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय लोगों की इस गंभीर समस्या को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और खैरी पुल के बीच पड़े रेत के ढेर को हटा दिया। रेत के ढेर हटने के बाद अब पुल पर यातायात सुचारु रूप से चल रहा है।स्थानीय निवासी मनोज, छोटू, महिंद्र कुमार, गणेश दत्त और भूमि ने बताया कि सड़क पर रेत के ढेर हटने से विशेषकर पैदल राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा नहीं हो। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें