फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी और नूरपुर महाविद्यालय करेंगे शैक्षणिक-सांस्कृतिक आदान-प्रदान

Wed, 11 Feb 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सलूणी और राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के मध्य मंगलवार को शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौता ज्ञापन पर राजकीय महाविद्यालय सलूणी के प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया और राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर ने विधिवत हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू का उद्देश्य दोनों महाविद्यालयों के बीच छात्र और शिक्षक आदान-प्रदान, संयुक्त शैक्षणिक गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शोध सहयोग को बढ़ावा देना है। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर सलूणी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहिंदर ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक सहयोग से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी और दोनों संस्थानों के बीच अकादमिक समन्वय और सांस्कृतिक सहभागिता को नई दिशा मिलेगी। यह समझौता क्षेत्र में उच्च शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें